Header Banner

एमपीयूएटी : ‘उमंग‘ में हुई विभिन्‍न स्‍पर्धाएं

BY — May 6, 2014

060503उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का अन्तर महाविद्यालय स्तर के युवा महोत्सव ’’उमंग 2014‘‘ का आगाज मंगलवार 6 मई को सीटीएई के सिविल अभियांत्रिकी विभाग मे फाईन आर्ट प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ हुआ।

060504उमंग- 2014 के आयोजन समीति के अध्यक्ष  व विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. वाई. सी. भट्ट ने बताया कि उमंग -2014 के दौरान 6 मई को सीटीएई के सिविल अभियांत्रिकी विभाग मे फाईन आर्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें कार्टूनिंग, रंगोली व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं हुई। इन फाईन आर्ट प्रतियोगिताओं के संयोजक डॉं. मुर्तजा अलि व पारितोषिक व परिणाम समिति के अध्यक्ष डॉं. ए.यू. सिद्दीकी ने बताया कि मंगलवार को कार्टूनिंग मे 11, रंगोली मे 10 व पोस्टर निर्माण मे 13 प्रतियोगियों ने प्रतियोगिताओं मे भाग लिया। इस दौरान सीटीऐई के अधिष्ठाता बी. पी. नन्दवाना व डॉ. वाई सी भट् ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया।
060502विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष किशन नागा ने बताया कि बुधवार 7 मई को डेयरी विज्ञान महाविद्यालय में साहित्यिक प्रतियोगिताएं यथा वाद-विवाद, आशुभाषण इत्यादि होगी। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 8 मई को सुखाड़िया विश्वविद्यालय के साभागार में रंगमंचीय प्रतियोगिताओं के अंर्गत एकांकी एवं एकाभिनय तथा संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता के अन्तर्गत एकल एवं समूह गान, एकल एवं समूह नृत्य फैशन शो इत्यादि प्रतियोगिताएं होगी। नागा ने बताया कि उमंग- 2014 मे छात्र-छात्राएं बहुत उत्साह से भाग ले रहे हैं।
डॉं. वाई. सी. भट्ट ने गुरुवार शाम 5 बजे युवा महोत्सव उमंग- 2014 कार्यक्रमों का समापन एवं पुरस्कार वितरण भी होगा। मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी होंगे। अध्यक्षता एमपीयूटी के कुलपति प्रो. ओ. पी. गिल करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply