Header Banner

श्रीमती केदार चित्तौड़ा की देह म‍ेडिकल कॉलेज को सौंपी

BY — May 6, 2014

060507उदयपुर। श्रीमती केदार चित्तौड़ा द्वारा अपने पति स्व. सुभाष चित्तौड़ा के नक्शेकदम पर चलते हुए पूर्व में घोषित की गई अपनी अंतिम इच्छानुसार उनके परिजनों ने उनके देहावसान पर आज नेत्रदान व देहदान के उनके संकल्प को पूरा करते हुए उनकी देह को आरएनटी मेडीकल कॉलेज में वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में संबंधित विभाग को सौंपी।

लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय के प्रान्त 323 ई-2 के प्रान्तपाल सुरेश गोयल, उप प्रांतपाल द्वितीय अरविन्द चतुर, लायन्स क्लब उदयपुर लेकसिटी के अध्यक्ष के. एस. भण्डारी, वरिष्ठ सदस्य दीपक हिंगड़, लायन्स क्लब ओम के अध्यक्ष ओम मूथा सहित लायन्स क्लब लेकसिटी, लायनेस क्लब लेकसिटी के सभी सदस्यों ने श्रीमती चित्तौड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती चित्तौड़ा लायनेस क्लब लेकसिटी की चार्टर सदस्य एवं अध्यक्ष रह चुकी थी। उनके पति स्व. सुभाष चित्तौड़ा लायन्स क्लब लेकसिटी के चार्टर सदस्य थे। इन्होंने ने भी वर्ष 2008 में अपना देहदान किया। चित्तौड़ा दम्पत्ति ने देहदान कर समाज में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply