धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर 22 से

BY — May 9, 2014

090501उदयपुर। जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मंडल की ओर से 12 वां ‘धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर’ का आयोजन 22 मई से एक जून तक आचार्य देवेन्द्र मुनि मार्ग स्थित देवेन्द्र धाम में सुबह 6.15 से दोपहर 1 बजे तक होगा।

ग्यारह दिवसीय धार्मिक नैतिक संस्कार षिविर में बच्चों को धार्मिक अध्ययन में वंदना, गुरु स्तुति, सामायिक सूत्र, नमोकार मंत्र का उच्चारण, प्रतिक्रमण, लोगस्स सूत्र व सभी धर्मों का सामान्य ज्ञान के साथ महापुरुषों की जीवन प्रेरक कहानियाँ एवं आजादी के कांतिकारी पुरुषों की जीवनी का रस पान औरं नैतिक जीवन के सूत्र सिखाऐं जाएगें। अध्यापक परमेष्वर पोरवाल, अध्यापिका श्रीमती राजकुमारी पोरवाल आदि प्रबुद्वजन द्वारा बच्चों में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं जीवन निर्माण के संस्कारों का बीजारोपण किया जाएगा। एवं साथ ही इस षिविर में योग, ध्यान का अभ्यास और भारतीय संस्कारों की जानकारी पतंजली योग समिति उदयपुर के मुख्य योग प्रशिक्षक अशोक जैन द्वारा एवं बालक-बालिकाएं को नृत्य संगीत, पेपर आर्टस, आत्मरक्षा, जूडो कराटे इत्यादि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। धार्मिक नैतिक संस्कार शिविर में जलपान, भोजन आदि का समुचित प्रबन्ध रहेगा। संस्कार शिविर में 5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु तक के बालक-बालिकाएं देवेन्द्र धाम एवं श्री तारक गुरु जैन ग्रन्थालय में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक षिविर हेतु पंजीयन करवा सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *