Header Banner

विद्या भवन पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को ढाई लाख का पैकेज

BY — May 9, 2014

090505उदयपुर। विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के पॉलिमर साइंस एवं रबर टेक्नोलॉजी के पोस्ट डिप्लोमा के विद्यार्थियों को गुजरात की कंपनी द्वारा 2.58 लाख रुपए का प्रत्ये क विद्यार्थी को पैकेज पर प्लेेसमेंट दिया गया है।

इन छात्रों में पवन कुमार गुर्जर, अरूण छींपा, चेतन शर्मा एवं विकास कुमार सिंह शामिल हैं जिन्हेंज गुजरात के भुज स्थित बालकृष्ण टायर इण्डस्ट्रीज लिमिटेड ने प्रत्येक विद्यार्थी को 2.58 लाख का पैकेज दिया है। संस्था के प्राचार्य अनिल मेहता तथा रबर टेक्नोलॉजी के विक्रम सिंह कुमावत ने बताया कि इन्जीनियरिंग के किसी भी संकाय में डिग्री अथवा डिप्लोमाधारी विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के पात्र हैं। देश में एकमात्र विद्या भवन में संचालित पोस्ट डिप्लोमा इन पॉलिमर साइंस एवं रबर टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में रोजगार के सौ फीसदी अवसर हैं। इस पोस्ट डिप्लोमा के साथ-साथ विद्यार्थी आईआईटी खड्गपुर द्वारा संचालित आईआरआई परीक्षा के भी पात्र होते हैं। इस प्रकार यह ड्यूल डिग्री कोर्स है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply