Header Banner

जिला निर्वाचन अधिकारी पहुंचे मतगणना स्थंल

BY — May 14, 2014

लिया जायजा, पासधारी ही कर सकेंगे प्रवेश

140519उदयपुर। लोकसभा आमचुनाव के तहत उदयपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना का कार्य राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में 16 मई को प्रात: 8 बजे से शुरू होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और की जा रही तैयारियों के सम्बंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये । ताजा परिणामों एवं रूझानों की जानकारी देने के लिये मतगणना स्थल एवं सूचना केन्द्र में व्यवस्था की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पेडणेकर ने बुधवार को मीरा कन्या महाविद्यालय में मतगणना की तैयारियों का पूर्ण जायजा लिया। उन्होंने मतगणना स्थल के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए अलग-अलग टेबलों पर राउण्डवार होगी। खेरवा$डा विधानसभा के लिए अधिकतम 14 टेबल लगाए गए है जबकि सलुम्बर क्षेत्र की मतगणना 17 राउण्ड में पुरी होगी।
उदयपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना  अलग-अलग कक्षों में होगी। गोगुन्दा एवं झा$डोल विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 12 टेबल्स पर 22 राउण्ड में पूर्ण होगी जबकि खेरवा$डा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल्स लगाए गए है,यहॉ मतगणना का कार्य 21 राउण्ड में पूर्ण होगा। इसी तरह से उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र के लिए 12 टेबल्स पर 21 राउण्ड, उदयपुर क्षेत्र के लिए 12 टेबल्स पर 20 राउण्ड, सलुम्बर क्षेत्र के लिए 10 टेबल्स पर 27 राउण्ड, धरियावद क्षेत्र के लिए 10 टेबल्स पर 26 राउण्ड तथा आसपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 टेबल्स लगाए गए है यहॉ 25 राउण्ड में मतगणना का कार्य पूर्ण होगा।
कडी़ सुरक्षा व्यवस्था – मतगणना स्थल पर मीडि़या कर्मियों व अन्य व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष पास जारी किये गये हैं। मतगणना स्थल पर केवल सुरक्षा प्रवेश पासधारियों को ही प्रवेश दिया जायेगा। सभी पासधारियों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा, उन्हें जारी सुरक्षा प्रवेश पत्र आवश्यडक रूप से प्रदर्शित करना होगा। इस दौरान मोबाइल फोन, बीडी़, गुटखा माचिस आदि मतगणना स्थल पर ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा।
140518ताजा परिणामों/रूझान
मतगणना स्थल मीरा कन्या महाविद्यालय में 16 मई को होने वाली मतगणना के ताजा रूझानों एवं परिणामों की जानकारी भी माईक एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए मतगणना स्थल के मीडिया कक्ष से माईक के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा। सूचना केन्द्र में भी माईक के माध्यम से रूझानों एवं परिणामों की जानकारी राउण्डवार की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा भी राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ताजा परिणाम प्रदर्शित किये जायेंगे।
पर्यवेक्षक एवं मीडिया कक्ष भी स्थापित : मतगणना स्थल पर पर्यवेक्षक कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, विभिन्न व्यवस्थाओं, लेखा भुगतान तथा मीडिया के लिए भी अलग से कक्ष स्थापित किया जाएगा। पर्यवेक्षक कक्ष प्रथम तल पर कमरा संख्या 101 में निर्धारित किया गया है जबकि जिला निर्वाचन अधिकारी का कक्ष कमरा संख्या 107 रहेगा। भूतल पर कमरा संख्या 4 में नियंत्रण कक्ष एवं मीडियाकर्मियों के लिए मीडिया कक्ष भूतल पर कमरा संख्या 29 व 30 में होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply