Header Banner

भैरोसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर 55 यूनिट रक्तदान

BY — May 15, 2014

संगोष्ठी कर याद स्‍मरण

150507उदयपुर। भरतीय जनता मजदूर मोर्चा उदयपुर संभाग की ओर से गुरुवार को पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि व रक्तदान हुआ। इसमें 55 यूनिट रक्तदान किया गया।

मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य कमलेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि हर समय की अन्तःलिजता होती है और अभिव्यक्ति का अपना अंदाज होता है। बोध जहा स्पष्ट होता है अच्छाई सहज हुई रहती है। हम हमारे देश प्रदेश समाज व परिवार व अपनी परम्पराओं से जाने जाते हैं। मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर रजनी डांगी, मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व समाजसेवी एवं बीएन संस्थान के पूर्व निदेशक मनोहरसिंह कृष्णावत, प्रेम सिंह शक्तावत थे। अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने की।
रक्तदान : भारतीय मजदूर मोर्चा के 55 युनिट रक्त दान किया गया। शहर जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह शेखावत, नरेन्द्र सिंह कंडा, भूपेन्द्र सिंह कंडा, भानू प्रताप सिंह  कृष्णावत, दिनेश शर्मा, जितेन्द्र सालवी, करणवीर सिंह, कृष्णा लौहार, चुन्नीलाल लौहार, भगवत सिंह, मदन सालवी, शंकर पंवार, जयदीप खोकर, किषोर सिंह शेखावत आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply