काउंटडाउन शुरू, मतगणना की तैयारियां

BY — May 15, 2014

उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

150513उदयपुर। लोकसभा आमचुनाव के तहत उदयपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना का कार्य राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में 16 मई को प्रात: 8 बजे से शुरू होगा। ताजा परिणामों एवं रूझानों की जानकारी देने के लिये मतगणना स्थल एवं सूचना केन्द्र में व्यवस्था की गई है।

आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित उदयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिये आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को होने वाली मतगणना से होगा। चुनाव मैदान में भारतीय जनता पार्टी के अर्जुनलाल मीणा, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के मेघराज तावड़, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा, बहुजन समाज पार्टी के लक्ष्मण भील, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माले) के गौतमलाल मीणा, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रभुलाल मीणा, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के लक्ष्मीलाल गमेती एवं आम आदमी पार्टी के डॉ वेलाराम मीणा हैं।
मतगणना कक्ष व्यवस्था : जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि उदयपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की आठों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना अलग-अलग कक्षों में होगी। जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए अलग-अलग टेबलों पर राउण्डवार होगी। खेरवाडा़ विधानसभा के लिए अधिकतम 14 टेबल लगाए गए हैं जबकि सलूम्बर क्षेत्र की मतगणना 17 राउण्ड में पूरी होगी।
कडी़ सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना स्थल पर मीडि़या कर्मियों व अन्य व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष पास जारी किये गये हैं। मतगणना स्थल पर केवल सुरक्षा प्रवेश पासधारियों को ही प्रवेश दिया जायेगा। सभी पासधारियों को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। उन्हें जारी सुरक्षा प्रवेश पत्र आवश्यक रूप से प्रदर्शित करना होगा। इस दौरान मोबाइल फोन, बीडी़, गुटखा माचिस आदि मतगणना स्थल पर ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा।
ताजा परिणामों/रूझानों की जानकारी दी जाएगी
मतगणना स्थल मीरा कन्या महाविद्यालय में 16 मई को होने वाली मतगणना के ताजा रूझानों एवं परिणामों की जानकारी भी माईक एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए मतगणना स्थल के मीडिया कक्ष से माईक के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा। सूचना केन्द्र में भी माईक के माध्यम से रूझानों एवं परिणामों की जानकारी राउण्डवार की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *