Header Banner

प्रकृति साधना केन्द्र पर रात्रि शिविर

BY — May 19, 2014

190504उदयपुर। विद्या भवन प्रकृति साधना केन्द्र पर रात्रि शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरुकता एवं चेतना जगाना था। शिविर में विद्या भवन की विभिन्न संस्थाओं के करीब 22 कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया।

केन्द्र के 400 एकड़ संरक्षित वन में प्रकृति के नज़दीक रह कर जीव-जन्तुओं के स्वभाव की जानकारी प्राप्त की। रात्रि में खगोलिय अध्ययन करते हुए विभिन्न ग्रहों एवं तारों की स्थिति एवं पहचान की गई। प्रातःकालीन ट्रेकिंग का आयोजन डॉ. आनन्द सिंह जोधा के नेतृत्व में हुआ जिसमें विभिन्न प्रकार के पक्षियों तथा वनस्पति के बारे में जानकारी दी गई। केन्द्र पर रहने के लिए पर्यावरण को नुकसान ना हो उसके लिए निर्मित इको हट्र्स बनाई गई हैं जिसमें संभागियों को ठहरने की उचित व्यवस्था होती है। केन्द्र के समन्वयक डॉ. आर. एल. श्रीमाल ने शिविर का आयोजन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply