Header Banner

उदयपुर में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 1 को

BY — May 21, 2014

210505उदयपुर। पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए मांगे गए आवेदन के क्रम में परीक्षा 1 जून को जिले के 132 परीक्षा केन्द्रों  पर सुबह 11 से 1 बजे तक होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र राजस्थान पुलिस के विभागीय वेबपोर्टल www.exampolice.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अजयपाल सिंह लाम्बा ने बताया कि मुख्यालय ने 48 जिला/ यूनिट/ बटालियन में कांस्टेाबल सामान्य, ऑपरेटर, चालक एवं कांस्टेबल बैण्ड की भर्ती के लिए उदयपुर में 36200 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। कांस्टेबल बैण्ड को छोडकर शेष पदों के लिए यह परीक्षा होगी। अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र एवं स्वयं का वैध फोटो पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply