Header Banner

अवैध हथियारों की नगरी बना उदयपुर

BY — May 22, 2014

एक और पिस्टल, 3 कारतूस बरामद

220503उदयपुर। पुलिस अधीक्षक अजयपालसिंह लाम्बा् के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अवैध हथियारों की धरपकड़ के अभियान के तहत गुरुवार को अम्बाामाता थानांतर्गत एक युवक को गिरफ्तार कर उससे एक पिस्टल (देसी कट्टा) तथा 3 कारतूस बरामद किए गए।

अम्बामाता थानाधिकारी शिव प्रकाश ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. राजेश भारद्वाज के निर्देशन में वृताधिकारी वृत पश्चिम मुरलीधर किराडू के नेतृत्व में थाने के एएसआई फतहसिंह ने मुखबिर की सूचना पर मय जाप्ता गुरुवार सुबह 11.30 बजे मल्लातलार्इ्र चौराहे पर अभियुक्त मो. अमजद पुत्र मोहम्मद शकील जाति मुसलमान (25) निवासी सज्जन नगर चौकी के पास मल्लातलाई के कब्जे से अवैध एक देसी पिस्टल (कट्टा) व तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। अमजद को गिरफ्तार किया गया।
कल ही पुलिस अधीक्षक लाम्बाज ने पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि हालांकि हथियार कब से आ रहे हैं, यह कहना मुश्किल है लेकिन इस वर्ष गत 5 महीने में काफी गिरफ्तारियां हुई हैं। साथ ही कई मामले दर्ज हुए हैं। कल भी कोटड़ा थानांतर्गत एक नीम हकीम को गिरफ्तार कर उससे पिस्टईल बरामद की गई थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply