Header Banner

मुख्यमंत्री को प्रताप जयंती समारोह के लिए किया आमंत्रित

BY — May 24, 2014

नई दिल्ली पहुंचे क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी

240507उदयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को महाराणा प्रताप जयंती पर 31 मई के मुख्यो समारोह के लिए आमंत्रित करने क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी नई दिल्ली पहुंचे। साथ ही वहां राजस्थान में मिशन 25 की सफलता के लिए बधाई भी दी।

महासभा के संरक्षक मनोहरसिंह कृष्णावत, अध्यक्ष बालूसिंह कानावत के नेतृत्व  में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को उदयपुर में 31 मई को होने वाले महाराणा प्रताप जयंती समारोह के लिए आमंत्रित किया। मुलाकात के बाद कृष्णावत ने बताया कि मेवाड़ क्षेत्रीय महासभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले महाराणा प्रताप जंयती समारोह के लिए राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी आदि वरिष्ठ लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में शामिल हुए थे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply