Header Banner

प्लॉट खरीदने के बाद राशि नहीं देने का मामला

BY — May 24, 2014

crimeउदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक दंपती के खिलाफ प्लॉट खरीदकर शेष राशि नहीं देने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रियांश पुत्र ज्ञानमल जैन निवासी रतनम् अपार्टमेंट सेक्टर 4 ने प्रकरण दर्ज करवाया कि वह और उसकी पत्नी प्रोपर्टी का काम करते है। आरोपी प्रकाश पुत्र रमेश भारती निवासी एलियांग अनमोल भुवाणा और इसकी पत्नी नीता ने वर्ष 2012 में उससे एक प्लॉट खरीदा था। जिसका सौदा 30 लाख रूपए में तय किया था। आरोपियों ने 14 लाख 50 हजार रूपए देकर रजिस्ट्री करवा ली थी और 15 लाख 50 हजार रूपए बाद में देना तय किया था। अब तक इन लोगों ने रजिस्ट्री नहीं करवाई है। आरोपियों से सम्पर्क करने पर आरोपी लोगों को भेजकर मारपीट करने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply