हल्दीघाटी की माटी के पूजन से प्रताप जयंती समारोह का आगाज

BY — May 25, 2014

शाम को हुआ शस़्त्र पूजन व अखाडा प्रदर्शन
वीर मित्र मण्डल, मोटियार परिषद ने की हल्दीघाटी माटी की पूजा

250501उदयपुर। नगर निगम तथा मेवाड क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का आगाज रविवार सुबह हल्दीघाटी की माटी के पूजन से हुआ। वीर मित्र मण्डल, राजस्थान मोटियार परिषद के कार्यकर्ता प्रातः खमनोर स्थित हल्दी घाटी जाकर हल्दीघाटी की माटी को सर माथे लगाकर नमन किया।

बाद में रक्ततलाई पर हल्दी घाटी स्थित रामसिंह तंवर एवं उनके पुत्रों की छतरी के समीप पुष्पांजलि अर्पित कर हल्दीघाटी की माटी की पूजा अर्चना की तथा हल्दी घाटी की पवित्र माटी लेकर आए जिससे शोभा यात्रा में शामिल सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद हल्दीघाटी स्थित महाराणा प्रताप के प्रिय घोडे चेटक के समाधि स्थल पर पुष्पांजली अर्पित की। माटी पूजन कार्यक्रम में राजस्थानी मोटियार परिषद के सम्भाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर, वीर मित्र मण्डल के संयोजक जयन्त ओझा, राजकुमार खण्डेलवाल, पार्षद चन्दा राव, नपेन्द्र जैन, महेश शर्मा, शान्तिलाल चौबीसा, विरेन्द्रसिंह चौधरी, गिरीश जोशी, मनोज चावला, मंजू शर्मा, मधु राठौड़, नितिन पटेल, कौशल्या,  मैताली परनानी, बद्री प्रसाद राव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अखाडा प्रदर्शन व शस़्त्र पूजा : हिन्दू महासेना टाइगर फोर्स व ओंकारेश्वर व्यायामशाला की ओर से रविवार को कालका माता मन्दिर हाथीपोल पर श्याम बाबा के नेतृत्व में शस्त्र पूजन व अखाडा प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर तेजसिंह बान्सी,  कार्यक्रम संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत, सह संयोजक दिलीप सिंह बान्सी, अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत,  महामंत्री कुन्दन सिंह भाटी, कमलेन्द्रसिंह पंवार, किशोर जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *