Header Banner

तोरशा के गानों पर झूमे उदयपुराइट्स

BY — May 25, 2014

250511उदयपुर। सेलिब्रेशन मॉल में रविवार को इंडियन आइडल फेम तोरशा सरकार ने अपनी दिलकश आवाज में एक से बढ़ कर एक बॉलीवुड गाने प्रस्तुत कर वहां मौजूद उदयपुर वासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

पेसिफिक यूनिवर्सिटी के साझे और मिराज ग्रुप, गणेशम् और महिन्द्रा राइज के प्रायोजन में हो रहे कॉर्निवल में तोरशा ने सर्वप्रथम ‘मैं परेशां…..मैं परेशां…‘ पेश कर धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद ‘कमली, कमली…..’, ‘दमादम मस्त कलंदर….’, ‘नैनों में सपना, सपनों में सजना..’, ‘बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी…. ..’,‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेण्ड…..’, ‘धुनकी, धुनकी, धुनकी लागे रे…..’ सहित कई थिरकने वाले गानों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को भी झूमने, तालियां बजाने और हूटिंग करने पर विवश किया।
मॉल प्रबंधन ने बताया कि यहां से 500 रुपए या इससे अधिक की खरीददारी करने वालों को केपिस्टार बोनान्जा लक्की ड्रा में 5 एसी, 5 रेफ्रिजरेटर और 10 एयरकूलर्स जीतने का बेहतर चांस भी मिल रहा हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply