निगम को डेढ़ करोड़ मिले दो भूखण्डों से

BY — May 26, 2014

नगर निगम ने की सेक्टूर 11 में नीलामी

उदयपुर। नगर निगम की ओर से सोमवार को दो भूखण्डों की नीलामी से एक करोड़ पैंतालीस लाख रुपए की आय हुई। सेक्टर 6 में भी एक भूखण्ड की नीलामी होनी थी लेकिन उपयुक्त  बोली नहीं मिलने से नीलामी बोली को स्थगित किया गया।

नीलाम हुए दोनों भूखण्ड सेक्टर 11 के थे। इनमें से एक भूखण्ड की बोली 3150/- में जबकि दूसरे की बोली 3300 रुपए प्रति वर्गफीट में छूटी। निगम सभाकक्ष में हुई नीलामी के दौरान महापौर, राजस्व समिति अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, जिला कलक्टर के प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सिंह व पार्षद मुस्लिम अली बन्दूकवाला भी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *