मंदिर तोडऩे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

BY — May 27, 2014

हवाला गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यूआईटी ने तोड़े थे मंदिर

270507उदयपुर। शहर के समीप स्थित हवाला गांव की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित दो मंदिरों को तोडऩे पर हवाला गांव के लोगों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया और सडक़ पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों में आस्था का केन्द्र तोडऩे से काफी आक्रोश था। यूआईटी ने गत रात्रि को या सुबह तडक़े इन मंदिरों को तोड़ा था।

270506270509सूत्रों के अनुसार राजीव गांधी पार्क के पास एकपहाड़ी पर स्थित दो मंदिरों को रात्रि को या सुबह तडक़े तोड़ दिया था। सुबह लोगों ने वहां पर मंदिरों का मलबा बिखरा हुआ देखा तो ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मौके पर सूचना मिलने पर एक के बाद एक करते हुए काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आस्था का केन्द्र तोडऩे के कारण ग्रामीणों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मौके पर ही टायरों को जलाना शुरू कर दिया और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

270508सूचना मिलने पर मौके पर थाने से जाब्ता गया और समझाईश करनी शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि इस कार्यवाही के बारे में पहले ग्रामीणों को बताना चाहिए था। ताकि ग्रामीण इन मंदिरों को कहीं अन्यत्र स्थापित करते थे, परन्तु नहीं बताकर यूआईटी के अधिकारियों ने अपनी मनमानी के आधार पर कार्यवाही कर दी। ग्रामीण मौके पर ही अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। काफी समझाईश के बाद आखिरकार ग्रामीण उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद माने और दोपहर को करीब 12 बजे जाम खोला गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *