Header Banner

शनि जयंती पर सजे शनि मंदिर

BY — May 28, 2014

विशेष पूजा-अनुष्ठान, स्व़र्ण आंगी

280507उदयपुर। शनि जयंती पर बुधवार को शहर के शनि मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ विशेष आंगी की गई। हाथीपोल स्थित शनि मंदिर पर भव्य सजावट की गई। भगवान शनिदेव को स्वर्ण आंगी धराई गई।

280508शाम को महाआरती हुई। साथ ही संगीतमय कथा एवं भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। हिरणमगरी सेक्टर 14 स्थित शनि मंदिर पर भी भव्य सजावट की गई। सुबह अभिषेक किया गया। शाम को भोजन प्रसादी हुई। जानकारी के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या पर बुधवार को कार्तिक नक्षत्र में विशेष योग रहा। साढ़े साती वाले जातकों ने तेलाभि‍षेक किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply