Header Banner

भवानीशंकर गर्ग को समाज रत्‍न

BY — May 29, 2014

290503उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्व विद्यालय के चांसलर एवं भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ नई दिल्ली के संरक्षक प्रो. भवानीशंकर गर्ग को शिक्षा एवं समाज में उल्लेखनीय कार्य के लिए मेवाड़ नंदवाना विकास संस्थान की ओर से समाज रत्न से सम्मानित किया गया।

महासचिव सुभाष बोहरा ने बताया कि एक सादे समारोह में प्रो. गर्ग को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर तथा उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को रेखांकित करते हुए प्रो. गर्ग का सम्मा्न किया गया। कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, संयोजक श्यामसुन्दर नन्दवाना, सचिव डॉ. लक्ष्मीनारायण नंदवाना, मोहनलाल सुखाडि़या विश्व्विद्यालय के डॉ. नवीन नंदवाना, निजी सचिव कृष्णकांत नाहर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रो. गर्ग ने कहा कि यह सम्मान पाकर वे अभिभूत हैं। व्यक्ति समाज का अंग हैं तथा उसे समाज, राज्य तथा राष्ट्र की सेवाओं में योगदान देना चाहिए। अंत में संयोजक श्याम सुन्दर नंदवाना ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply