Header Banner

सुविवि को ए ग्रेड मिलने पर त्रिवेदी का दिल्ली में सम्मान

BY — May 30, 2014

300501उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय को नैक द्वारा हाल ही में दी गई ए ग्रेड की सफलता पर कुलपति प्रो आईवी त्रिवेदी का नई दिल्ली के इंडिया हेविटेट सभागार में सम्मान किया गया।

सुविवि के पूर्व छात्रों तथा दिल्ली  के विभिन्न विश्वविद्यालयों के तत्वावाधान में आयोजित इस सम्मा्न समारोह में जयपुरिया मैनेजमेन्ट इंस्टीट्यूट, एमिटी यूनिवर्सिटी, मानव रचना विश्वविद्यालय, इंस्टीट्यूट आफ फोरेन स्टडीज, दिल्ली स्कूल आफ इकोनोमिक्स, इग्नू के शिक्षकों ने शिरकत की।  इस अवसर पर प्रो. सी. पी. जोशी, प्रो. विनयशील गौतम, प्रो. राजेश सिंघवी, एमिटी के निदेशक डॉ. राधेश्याम राय, बी. पी. सिंह, हर्ष सुराणा आदि ने प्रो. त्रिवेदी का सम्मान किया तथा ए ग्रेड को सुविवि के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply