Header Banner

दूधिया रोशनी में हुए माहेश्वरी समाज के खेलकूद

BY — May 31, 2014

बेडमिन्टन की हुई स्पर्धाएं, माहेश्वरी प्रीमियर क्रिकेट लीग के क्वार्टर फाईनल में पहुंची 8 टीमें

310503उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा महेश जयन्ती के अवसर पर आयोजित किये जा रहे दस दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृख्ंाला में आज खेलकूद स्पर्धाओं के तहत लवकुश इन्डोर स्टेडियम में बेडमिन्टन की विभिन्न वर्गो में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

कल से प्रारम्भ हुए दो दिवसीय माहेश्वरी प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के क्वार्टर फाईनल में पहुंची 8 टीमों के बीच आज देर रात्रि तक सेमीफाईनल व फाईनल मेच खेले गये। संगठन अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ने बताया कि प्रात: लवकुश इन्डोर स्टेडियम में खेली गयी बेडमिन्टन स्पर्धाओं में महिला वर्ग में वनीता कालानी प्रथम व अक्षिता देवपुरा द्वितीय, बालक वर्ग में आदित्य मून्दड़ा प्रथम, अभिषेक तोषनीवाल द्वितीय, पुरूष वर्ग में प्रशन्त माहेश्वरी प्रथम व पीयूष देवपुरा द्वितीय, पुरूष डबल्स वर्ग में मुकेश जागेटिया व दीपक गंगाणी प्रथम तथा प्रदीप हेडा व अतुल माहेश्वरी द्वितीय रहे। सचिव लक्ष्मीकान्त मून्दड़ा ने बताया कि रविवार को श्रीनाथ मार्ग स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिनमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं महिला वर्ग  में 50 मीटर रेस, मेढंक रेस, जलेबी,कुर्सी, रीले रेस, 1 मिनिट शो,मेहंदी सहित अनेक प्रतियोगिताएं शामिल है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply