शहर में बिखरी केसरिया प्रतापी छठा

BY — May 31, 2014

महाराणा प्रताप के जयकारों से गूंजा शहर
निकली भव्य शोभायात्रा

310507उदयपुर। एकलिंगनाथ की जय, महाराणा प्रताप की जय,  राणा की जय जय, शिवा की जयजय, जय शिवा सरदार की, जय राणा प्रताप की, स्वामी भक्त चेतक की जयं, मॉ पन्नाधाय की जय के जयघोष के साथ प्रातः स्मरणीय वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 474वी जयन्ती पर शनिवार को पूर्ण श्रद्धा एवं उल्लास के साथ याद किया।

310506इस अवसर पर जोश और उत्साह से भरे शौर्य प्रेमियों ने प्रचण्ड गर्मी के बावजूद विभिन्न समाज व संगठनों को सैकडों कार्यकर्ता शोभायात्रा में शामिल हुए। प्रताप स्मारक पर नमन – मेवाड क्षत्रिय महासभा के शहर अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह जगत ने बताया कि इससे पूर्व मेवाड़ क्षत्रिय महासभा,  शहर के सभी  सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने मोती मगरी स्मारक स्थित  प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें याद किया। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में सांसद अर्जुन लाल मीणा, महापौर रजनी डांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट,  विधायक फूलसिंह मीणा, धर्मनारायण जोशी, कैलाश मानव, तेजसिंह बान्सी, बालूसिंह कानावत, मनोहरसिह कृष्णावत, घनश्याम सिंह कृष्णावत, प्रेम सिंह शक्तावत, डॉ. राजेन्द्रसिंह जगत,  दिलीप सिंह बान्सी,  कमलेन्द्र सिंह पंवार, प्रमोद सामर सहित शहर के गणमान्य लोगों ने याद किया।
310508310509शोभायात्रा का मनमोहक नजारा – समारोह संह संयोजक दिलीप सिंह बान्सी ने बताया कि शोभा यात्रा प्रातः 8.00 बजे  चेतक सर्कल से रवाना होकर नगर निगम परिसर में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे 400 वाहन धारी मेवाडी पगडी व परम्परागत पोशाक में युवा हरावल दस्ता,  उसके पिछे पायलेट वाहन, ऊंटों पर सवार मुच्छड़ क्लब के सदस्य, घोडे़ करबत दिखाते हुए, मात्र शक्तिधारी 50 महिलाएं पैदल केसरिया साफा पहने बजरंगी, मधुर स्वर लेहरी बिखेरते पुलिस बेण्ड, जीप में सवार प्रताप की आदम कद प्रतिमा, एकलिंगनाथ की तस्वीर, ओम बन्ना की झांकी, नारायण सेवा संस्थान की झांकी, शिवदल मेवाड की झांकी, पर्यावरण जागरूकता का सन्देश देती हुई झांकिया,  शोभायात्रा में औंकारेश्वर व्यायामशाला व वीर हनुमान राष्ट्रीम व्यायामशाला के उस्ताद नरेन्द्र सोनी व फतेह सिंह राठौड के नेतृत्व में मुगधर, चकरी, तलवार बाजी, भाला प्रदर्शन, साईकिल मुॅह पर रख कर उठाना व आदिवासी समाज के परम्परागत पोशाक में तीन कमान लिये कार्यकर्ता चल रहे थे।
310505प्रताप को सेल्यूट – जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरजपोल चौकी पर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया । प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक भारद्वाज ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सेल्युट किया।
शोभायात्रा का स्वागत-     शोभायात्रा का मार्ग में जगह- जगह  पुष्प वर्षा, पानी, छाछ, लस्सी व शर्बत व मिठाइ्र से इन्होंने किया स्वागत – महाराणा प्रताप गाईड युनियन, सकल राजपूत महासभा मेवाड, सिख समाज, पालीवाल समाज, बजरंग सेना मेवाड, जिनगर समाज, हिन्दु महासेना टाईगर फोर्स,  भारतीय जनता युवा मोर्चा, झूलेलाल सेवा समिति, श्री पीपा क्षत्रिय समाज, मुसलिम समाज, मेढ क्षत्रिय समाज राष्ट्रीय, गुर्जर समाज, क्षत्रिय जीनगर समाज, धर्मोत्सव समिति, अन्नपूर्णा माताजी ट्रस्ट, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, वीर  मित्र मण्डल,  राजस्थानी मोटियार परिषद, कुल शक्ति अल्प बचत समिति, मेलडी माता समिति,  भारत विकास परिषद, मारू कुमावत समाज, सोनी समाज, हिन्दु महासेना, सेन समाज, लॉयन्स क्लब उदयपुर महाराणा, अग्रवाल वैष्णव समाज, मेवाड शिव सेना, अखिल भारतीय राजपूत महासभा मेवाड,  औकारेश्वर राष्ट्रीय व्यायामशाला,  बजरंग दल, भारतीय जनता मजदूर मोर्चा,  भारतीय मजदूर संघ,  खटीक समाज, ओम बन्ना सेवा  संस्थान आदि
310510पाठ्य पुस्तकों में शामिल हो महापुरूषो का इतिहास –  अर्जुन लाल मीणा
सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कहा  कि हमें महापुरूषों की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। राजस्थान व मेवाड तो महापुरूषो के इतिहास से भरा है। हमें हमारी आने वाली नौजवान पीढी को महापुरूषों  के शौर्य व इतिहास के बार में बताना है तो सबसे पहले हमें हमारी पाठ्य पुस्तकों  में सभी महापुरूर्षो का इतिहास शामिल करना होगा । प्रतिज्ञा करता हूं: सांसद अर्जुन लाल मीणा ने समारोह में कहा कि आज मैं प्रतिज्ञा करता हॅू कि उदयपुर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने, अमान परिवर्तन, पासपोर्ट कार्यालय, पर्यटन विकास, एयरपोर्ट तथा युवाओं को रोजगार सहित सभी मुददों पर कार्य करूंगा । इस हेतु मुझ जनता का सहयोग भी जरूरी है।  साथ ही पानी, बिजली, सडक,  आदि कार्य भी मेरी प्राथमिकता रहेगी। अध्यक्षता मेवाड क्षत्रिय महासभा के  केन्दीय अध्यक्ष बालु सिंह  कानावत ने करते हुए कहा  कि प्रताप किसी जाति या समुदाय विशेष से नहीं जुडे थे। उन्होनंे अपना राजपाट, धन,सब कुछ त्याग दिया था तथा सभी धर्मो को साथ लेकर आजादी की लडाई लडी । विशिष्ट अतिथि ग्रामीण  विधायक फुल सिंह मीणा, महापौर रजनी डांगी, सलुम्बर विधायक अमृत लाल मीणा, समाज सेवी मनोहर सिंह कृष्णावत, तेज सिह बान्सी, घनश्याम  सिंह कृष्णावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर, पूर्व सभापति युधिष्ठर कुमावत, रविन्द्र श्रीमाली, संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत, महेन्द्र सिंह आगरिया, दिलीप सिंह बान्सी, पूर्व विधायक बाबु लाल खराडी, नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, कमलेन्द्र सिंह पंवार व कुन्दन सिंह भाटी ने अपने विचार रखे । स्वागत उद्बोधन मेवाड क्षत्रिय महासभा के डॉ. राजेन्द्र सिह जगत ने दिया। धन्यवाद कुन्दर सिंह मुरोली ने दिया । संचालन डॉ. हुकम सिंह ने किया।
310511पुस्तक  विमोचन –    अतिथियों ने प्रताप और उनके सहयोयिगों पर आधारित शौर्य मेवाड का पवन कुमार, जयपुर द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया। समापन पर 118 संगठनों के सदस्यों को प्रताप की तस्वीर देकर सम्मान किया । समारोंह में क्षत्रिय विकास संस्थान राम सिंह सोलंकी, महेन्द्रनाथ चौहान, पदमसिंह पाखण्ड , चन्द्रवीर सिह करेलिया तथा मोटियार परिषद के तनवीर सिंह कृष्णावत, घनश्यामसिंह भीण्डर, जयन्ता ओझा व के.के. नाहर भी उपस्थित थे।
310502मायड़ थारो वो पूत कटे…
फतहनगर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय सेवा संस्थान और नगरपालिका के संयुकत तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 7.30 बजे शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा आवरीमाता शकितपीठ स्थित राजपूत धर्मशाला से बैंडबाजों के साथ रवाना हुई। सबसे आगे घुड़सवार चल रहे थे जिनके पीछे नगरवासी एवं महाराणा प्रताप की सज्जित झांकी चल रही थी। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत द्वार एवं पुष्पवृष्टि के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा बस स्टेण्ड,पंजाब बैंक गली, महावीर कॉलेज,चंगेड़ी रोड़,पुराना पोस्ट ऑफिस एवं मैन चौराहा होते हुए प्रताप चौराहा स्थित समारोह स्थल पहुंची। समारोह स्थल पर महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर सभी ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर प्रताप को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक दलीचंद डांगी ने की जबकि सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी मुख्य अतिथि थे। राजस्थान विद्यापीठ विश्व विद्यालय उदयपुर के उप कुलपति शिवसिंह सारंगदेवोत, कपासन के पूर्व प्रधान मोहŽबतसिंह राठौड़,मावली प्रधान सुशील ओस्तवाल, भूपालसागर पंचायत समिति प्रधान पुष्पाकुंवर, पालिकाध्यक्ष गोकल गमेती, भाजपा जिला महामंत्री चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, पूर्व प्रधान सुभाषसिंह राणावत, कपासन तहसीलदार गोवर्धनसिंह झाला आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। मंच पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार डांगी,कल्याणसिंह पोखरना,भाजपा मण्डल अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटोदी, प्रतापसिंह भाटी, पुरुषोत्तम पालीवाल आदि भी उपस्थित थे। प्रताप संस्थान अध्यक्ष भोमसिंह चुण्डावत एवं मंत्री देवेन्द्रंसिंह गौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। आमन्त्रित कवि माधव दरक, हिम्मतसिंह उज्जवल, चम्पादास फव्वारा आदि ने महाराणा प्रताप पर शौर्य से ओत प्रोत कविताएं पढ़ी। सुबह जय कीका संस्थान के बैनर तले शिवसेना के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शिवसेना संभाग प्रमुख समरसिंह बुन्देला,जिला संगठन प्रमुख नरेशचन्द्र खींची,जिला महा सचिव अंकुर अग्रवाल,तहसील प्रमुख रमेश वैष्णव,तहसील संगठ प्रमुख श्यामलाल सुथार, पूर्व नगर प्रमुख पूरणपुरी गोस्वामी,दीपक जोशी,रामचन्द्र प्रजापत समेत शिव सैनिकों ने माल्या र्पण किया।
इधर डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पर प्रताप जयन्ती संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। महाराणा प्रताप अकादमी डबोक के संस्थापक अध्यक्ष भरतभानूसिंह देवड़ा ने बताया कि प्रताप के ही ननिहाल कुल के पाटवी एवं भारत वर्ष के अंतिम प्रतापी हिन्दु सम्राट पृथ्वीराज चौहान के ज्येष्ठ वशंज महाराव रघुवीरसिंह सिरोही ने प्रथम पुष्पांजलि अर्पित की। यहां सिरोही ने समाज के विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय अस्मिता एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण व संवद्र्धन का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में अभिनव एवं श्रेष्ठ योगदान के लिए गिर्वा महाराव कीर्तिराव अलंकरण न्यूज 24 उदयपुर के चन्दनसिंह देवड़ा को तथा जनजाति क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान के लिए डूंगरसिंह देवड़ा, डबोक सम्मान अलंकरण जनजाति नेता किशनलाल गमेती को प्रदान किया गया। अध्यक्षता जीवनसिंह मटून ने की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *