Header Banner

एयर कमांडिंग चीफ पहुंचे उदयपुर

BY — June 2, 2014

020606उदयपुर। एयर ऑफिसर कमाण्डिंग चीफ साउथ एण्ड वेस्टर्न एयर कमाण्ड दलजीतसिंह दो दिवसीय उदयपुर प्रवास पर रविवार को उदयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने माणक चौक में लाइट एंड साउंड शो देखा। रात्रि भोजन उन्होंने जगमंदिर आइलैण्ड पर लिया।

सोमवार को वे सपत्नीरक व स्टाकफ सिटी पैलेस पहुंचे। सिंह ने सिटी पैलेस म्यूजियम की सिल्वर गैलरी, टेक्स्टाइल गैलरी, क्रिस्टल गैलरी का भ्रमण किया। सिटी पैलेस के मोर चौक को देखकर दलजीत सिंह बेहद अभिभूत हुए। उन्होंदने क्रिस्टल गैलरी का भ्रमण भी किया। सिंह सिटी पैलेस संग्रहालय भ्रमण के पश्चात सहयोगियों सहित महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह मेवाड़ से भी मिले। रविवार दोपहर हेलिकॉप्टर से उदयपुर पहुंचे दलजीत सिंह ने शाम को सिटी पैलेस के माणक चौक में आयोजित लाइट एण्ड साउण्ड शो देखा तथा विश्व प्रसिद्ध जगमंदिर पैलेस आइलैण्ड में रात्रि भोज किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply