Header Banner

वेश्यावृति की आशंका पर क्षेत्रवासियों ने एक युवती को पकड़ा

BY — June 2, 2014

मसाज पार्लर की आड़ में वेश्यावृति की आशंका

020617उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में क्षेत्रवासियों ने वेश्यावृति की आशंका के आधार पर एक घर में दबिश देकर एक युवती को पकडक़र पुलिस के हवाले किया है। कार्यवाही के दौरान इस घर में मौजूद एक युवती और दो युवक भागने में सफल रहे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पन्ना विहार कॉलोनी में स्थित एक मकान में पिछले कई समय से मसाज पार्लर का काम चल रहा था। इस मसाज पार्लर में प्रतिदिन कई लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। स्थानीय लोगों को आशंका थी कि इस मसाज पार्लर में मसाज की आड़ में वैश्यावृति का धंधा हो रहा है। रविवार को क्षेत्रवासियों ने इस मकान में एक नई युवती को देखकर क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर इस मकान में दबिश दी। यह देखकर वहां पर मौजूद दो युवक और एक युवती फरार भाग गई। लोगों ने एक युवती को पकडक़र बैठा लिया। क्षेत्रवासियों की सूचना पर थाने से जाब्ता आया और पुलिस इस युवती को अपने साथ थाने पर लेकर चली गई। पूछताछ में इस युवती ने अपना नाम रिया उर्फ चंपा पुत्री अमरसिंह थापा निवासी बागेश्वर ज्वाला बापेश्वर उत्तराखण्ड होना बताया। इस युवती ने बताया कि वह एक दिन पूर्व ही उदयपुर आई है और मसाज पार्लर में काम करने वाली थी। पुलिस ने इस युवती को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply