Header Banner

स्कूटर सवार बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने कुचला

BY — June 3, 2014

030604उदयपुर। बिजली का बिल जमा करवाकर आ रहे स्कूटर पर जा रहे एक बुजुर्गवार को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर बुजुर्ग के सिर पर से निकल गया जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना भूपालपुरा थाना क्षेत्र में जिला कलक्टर आवास के बाहर बंसी पान तिराहे की है।

030605जानकारी के अनुसार सुरेश हरकावत (62) बिल जमा करवाकर स्कूटर से घर लौट रहे थे। जिला कलक्ट र निवास वाली रोड पर पीछे से आए ट्रैक्टर चालक ने स्कूटर को टक्ककर मार दी। इससे वे नीचे गिर पडे़। ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और सुरेश के सिर से पहिया निकाल दिया। उनका सर फट गया और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। शिनाख्त  के बाद परिजनों को सूचना दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply