Header Banner

निकाली जागरूकता रैली, प्रदर्शनी

BY — June 5, 2014

रमाडा ने भी लगाए पौधे

050607उदयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रेमियों, बुद्धिजीवियों एव गणमान्य नागरिकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली सुबह 7 बजे मोतीमगरी मुख्य प्रवेश द्वार से प्रारम्भ होकर फतहसागर की पाल, मुम्बइया बाजार, ओवरफ्लो गेट एवं विभूति पार्क होते हुए देवाली छोर स्थित प्रवेश द्वार पर पहुंच समाप्त हुई। रैली को जिला कलक्टर उदयपुर आशुतोष ए. टी. पेडणेकर एवं मुख्य वन संरक्षक के. के. गर्ग ने हरी झण्डी दिखाई।

050608रैली में जिला पर्यावरण समिति एवं वॉलकेम इण्डिया लिमिटेड द्वारा उपलब्ध कराई गयी टीशर्ट व कैप पहने तथा तख्तियां हाथ में लिये बडी़ संख्या में उत्साह के साथ शहर के पर्यावरण प्रेमी महिला एवं पुरूष नारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। समापन स्थल फतह सागर पाल के देवाली छोर पर पर्यावरण से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगाई गई।
रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बीच एक बालिका एवं एक बालक द्वारा लॉटरी निकाल कर दो प्रतिभागियों भाविक जैन एवं महेन्द्र टांक का चयन कर एक-एक साइकिल पारितोषिक स्वरूप दी गई। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सूचना केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी मे विभिन्न वर्गो के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए जिनमें सरिसृप वर्ग में प्रथम स्थान पदमसिंह राठौड़ व द्वितीय स्थान चमनसिंह ने प्राप्त किया। पक्षी वर्ग में विजय सावनानी प्रथम एवं विवेक ईस्सर द्वितीय रहे। इसी प्रकार प्रकृति छांयाकन वर्ग में ताराचन्द गवारिया को प्रथम तथा पोस्टर वर्ग में जागरण जन विकास समिति को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। संचालन लायक अली खान, सहायक वन संरक्षक (उत्तर) ने किया।
रैली में मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) राहुल भटनागर, ओम प्रकाश शर्मा उप वन संरक्षक उदयपुर (उत्तर),  आर. के. जैन उप वन संरक्षक, वन्य जीव, प्रताप सिंह चुण्डावत उप वन संरक्षक (प्रशासन), फतहसिंह राठौड़, सहायक वन संरक्षक, महिपाल सिंह सहायक वन संरक्षक एवं  डी. के. तिवारी क्षेत्रीय वन अधिकारी, उदयपुर के साथ अनेक वनकर्मी एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।
रमाडा ने लगाए पौधे
रमाडा उदयपुर रिज़ॉर्ट एaड स्पा ने रामपुरा चौराहे पर पौधरोपण किया। आसपास के इलाकों से स्थानीय लोगों ने भी रामपुरा चौराहे पर चल रहे वृक्षारोपण समारोह में रिसॉर्ट व्यवस्थापक और कर्मचारियों की मदद की और  एक स्वस्थ वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया। साथ ही सभीs ने मिलकर आसपड़ोस की सफाई की। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अतिथियों नेs रमाडा उदयपुर रिज़ॉर्ट एंaड स्पा परिसर में पौधरोपण में भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply