पर्यावरण दिवस पर जिंक में पौधरोपण, दिलाई शपथ

BY — June 5, 2014

शपथ दिलाई, निकाली रैली

050605उदयपुर। विश्व  पर्यावरण दिवस पर हिंदुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय, मटून माइंस सहित सभी इकाइयों में शपथ दिलाकर पौधरोपण किया गया। रैली निकाली गई। कंपनी की सभी इकाइयों में पौधरोपण किया गया।

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में कंपनी के उप-मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल, मुख्य वित्तीय अधिकारी अमिताभ गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-परियोजना नवीन सिंघल, उपाध्यक्ष (एचआर) बी.के. मोहापात्र तथा कंपनी के कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर कंपनी के सभी कर्मचारी उपस्थितर है। इस अवसर पर दुग्गल, गुप्ता, सिंघल तथा हेड-पर्यावरण स्वप्नकुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए। सभी ने पर्यावरण सुरक्षा पर ध्यान देने का आव्हान किया तथा जागरूकता की शपथ भी दिलाई।
वक्ताओं ने पर्यावरण के सम्बन्ध में विदेश का अपना अनुभव बताते हुए विशेष रूप से प्लाास्टिक कचरे को पर्यावरण के लिए एक बडा खतरा बताते हुए सभी उपस्थित लोगों को निजी जीवन में भी इस केस ही निस्तारण करने के बारेमे ध्यान आकर्षित किया। पर्यावरण को आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित रखने हेतु सभी से अपने स्तर पर यथासंभव प्रयास करने का आवाहन किया। पर्यावरण के महत्व व प्रभावों पर संक्षेप में प्रकाश डालते हुए सभी से पौधरोपण का अनुरोध किया। इस अवसर पर कंपनी कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण भी किया गया। समारोह में पक्षियों के पीने के पानी हेतू परिण्डो का वितरण किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सभी इकाइयों में जागरूकता रेली का भी आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण के नारों, पर्यावरण पर आधारित क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया तथा विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *