Header Banner

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए भट्ट दंपती उदयपुर से रवाना

BY — June 6, 2014

060601उदयपुर। कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए 2014 में विदेश मंत्रालय द्वारा निकाले गए ड्रॉ में पहले बैच में उदयपुर के रमेशचन्द्र भट्ट का सपत्नीेक चयन किया गया है। भट्ट यात्रा के लिए शुक्रवार को दिल्ली प्रस्थान कर गए।

भट्ट 12 जून को तीन सप्ताह की यात्रा पर नई दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। विदेश मंत्रालय, चीन व उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित संयुक्त उपक्रम में दुर्गम मार्गो द्वारा बस व ट्रेक से यात्रा आयोजित की जाती है। पिछले वर्ष खराब मौसम से यात्रा निरस्त कर दी गई थी। इन्हें रवाना करते समय राजस्थान विद्यापीठ के सचिव डॉ. लक्ष्मीनारायण नन्दवाना, निजी सचिव कृष्णकांत नाहर, महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष भंवर सेठ, रिटायर्ड इंश्योषरेंस एम्प्लायज एसोसिएशन के अध्यक्ष एन. पी. गोस्वामी, सचिव रामसेर नंदवानी, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक बी. एस. शर्मा आदि बधाई देकर रवाना किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply