बीएन व वंडर क्रिकेट एकेडमी ने जीते अपने-अपने मैच

BY — June 6, 2014

समर ट्राफी क्रिकेट 2014 : उदयपुर रॉयल्स ने भी दर्ज की 96 रनों की धमाकेदार जीत

060609उदयपुर। राबचा स्थित मिराज स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय समर ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता 2014 में गुरुवार रात को खेले गए मैचों में बीएन क्रिकेट एकेडमी उदयपुर व वंडर क्रिकेट एकेडमी जीते। शुक्रवार को हुए मैच में कुंचैाली की श्रीजी इंडियन लगातार अपना दूसरा मैच हारी। उसे उदयपुर रॉयल्स ने 96 रनों की करारी शिकस्त दी।

गुरुवार रात दूधिया रोशनी में पहला रेडनाइट कुंभलगढ़ व बीएन क्रिकेट एकेडमी उदयपुर के बीच खेला गया। बीएन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बीएन ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 165 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया जिसके जवाब में खेलने उतरी रेडनाइट क्लब की टीम 11 ओवर 5 गेंद में मात्र 69 रन पर ढेर हो गई। रात का दूसरा मुकाबला बेस क्रिकेट एकेडमी व वंडर क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। बेस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बेटिंग चुनी।

06060819 ओवर में 88 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। बाद में खेली वंडर क्रिकेट एकेडमी ने 15 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर आसान सा लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले मैच में बीएन क्रिकेट एकेडमी के कार्तिक ने 6 विकेट लिए थे, जिन्हें मैच ऑफ दी मैच के अलावा मैन ऑफ दी डे का खिताब भी दिया गया। शुक्रवार सुबह दिन का पहला मैच उदयपुर रॉयल्स व श्रीजी इंडियन के बीच खेला गया। उदयपुर रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। 20 ओवर में 189 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा कर दिया। जिसका पीछा करने उतरी श्रीजी इंडियन टीम 115 रन ही बना पाई। उदयपुर रॉयल्स के चंद्रप्रकाश ने 44 रनों की उल्लेखनीय पारी खेली, जिन्हें मैन ऑफ दी मैच चुना गया। टूर्नामेंट के आयोजक मंत्रराज पालीवाल ने खिलाड़ियों को मैन ऑफ दी मैच और मैन ऑफ दी डे के पुरस्कार दिए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *