Header Banner

मंच, माला व सम्मान बंद हो : चतुर

BY — June 6, 2014

लायन्स क्लब अरावली ने सम्मान समारोह के रूप में मनाया चार्टर दिवस

060607उदयपुर। लायन्स डिस्ट्रिक्ट 323 ई-2 के उप प्रान्तपाल द्वितीय निर्वाचित अरविन्द चतुर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें मंच, माला व सम्मान की परमपरा को बंद कर देना चाहिये। इन सभी में लगने वाला धन एवं समय का उपयोग यदि गरीबों की सेवा में किया जाए तो हम उनकी बेहतर एवं अधिक सेवा कर पाएंगे।

वे लायन्स क्लब अरावली के चार्टर दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि क्लब के चार्टर सदस्य पिता तुल्य होते है और उनको वहीं सम्मान देना चाहिये। सभी क्लबों को रिटेन्शन पर ध्यान देना चाहिये। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रान्तपाल चंचल कुमार गोयल ने कहा कि संहनशीलाता रखने वाला व्यक्ति जीवन में काफी तरक्की करता है और वह अपने कुनबे को एक सूत्र में बांधे रखने में सफल होता है। पूर्व प्रान्तपाल वी.के.लाडिया ने कहा कि जीवन में किसी भी कार्य की सफलता उसमें निहित एक सौ प्रतिशत कमिटमेन्ट पर निर्भर करती है।
ये हुए सम्मानित : मुख्य अतिथि चतुर ने चार्टर सदस्यों आर. डी. सक्सेना व आर. पी. गुप्ता, पूर्वाध्यक्षों में आर. डी. सक्सेना, आर. पी. गुप्ता, श्याम सिरोया, खूबीलाल जैन, वीरेन्द्र टाया, हरलाभ सिंह सोनी, प्रकाश जैन, रमेश जैन,डॅा. एस.एन.गुप्ता  व श्याम लोढ़ा, सचिव एच. एस. कंठालिया, कोषाध्यक्ष राजेश मेहता, भरत भाणावत, नरेश सरणोत,अशोक सुराणा, ऋषभ भण्डारी, दीपक बोरदिया, अरूण डूंगरवाल, राकेश नाहर व श्याम लोढ़ा को उपरना ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। क्लब की ओर से पूर्व प्रान्तपालों चंचल कुमार गोयल, वी. के. लाडिया, आर. एल. कुणावत व डॉ. आलोक व्यास का भी सम्मान किया गया। प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव एस. एस. कंठालिया ने वर्ष पर्यन्त किये गये सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम संयोजक दीपक बोरदिया ने धन्यवाद दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply