Header Banner

भाजपा नेता जोशी की पत्नी‍ पंचतत्व में विलीन

BY — June 7, 2014

060610उदयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मनारायण जोशी की धर्मपत्नी राजकुमारी जोशी का अशोक नगर मोक्षधाम पर बडी़ संख्या में एकत्र लोगों, राजनेताओं व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम यात्रा में भाजपा के गुजरात प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर,   राजसमंद सांसद हरिओम सिंह, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, शांतिलाल चपलोत, वल्लभनगर विधायक रणधीरसिंह भीण्डर, आरएसएस के अखिल भारतीय सह सम्पर्क प्रमुख अजीत महाप्रभ, प्रांत प्रचारक गजेन्द्रसिंह, विभाग प्रचारक हेमराज, धर्मजागरण विभाग के प्रचारक अरूणकांत सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता व शुभचिंतक शामिल हुए। उल्ले खनीय है कि राजकुमारी का निधन शुक्रवार सुबह हो गया था। वे घर में ही गिर गई थीं जिससे उन्हें  ब्रेन हेमरेज हो गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply