गाजे-बाजे से निकली भगवान महेश की शोभायात्रा

BY — June 7, 2014

070610उदयपुर। नगर माहेश्वरी युवा संगठन उदयपुर की ओर से महेश नवमी पर भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में पुरुष श्वेमत वस्त्रों  में तो महिलाएं केसरिया वेशभूषा में शामिल हुई।

070609070611संगठन अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल ने बताया कि शोभायात्रा श्रीनाथ मार्ग स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन से प्रारम्भ हुई जो राठीजी का चौक, अमल का कांटा, अस्थल मन्दिर, सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होती हुई तीज का चौक स्थित माहेश्वरी सेवा सदन पहुंची जहां आयोजकों द्वारा भगवान महेश की महाआरती की गई। शोभायात्रा बैण्ड बाजे, घोड़े, बग्गी आदि से सुसज्जित थी। श्रीमाहेश्वरी सेवा सदन में नगर माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से विशेष सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। तत्पश्चात सम्पूर्ण समाज के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मार्ग में अनेक स्वागत द्वार लगाए गए व विभिन्न स्थलों पर शोभायात्रा में भाग लेने वाले समाजजनों का अल्पाहार के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं भगवान शिव के भजन गाती हुई चल रही थी। शोभायात्रा में ब्रह्मा, विष्णु, महेश की झंकिया भी सम्मिलित की गई।
070612सचिव लक्ष्मीकान्त मून्दड़ा ने बताया कि इससे पूर्व प्रात: 7 बजे धानमण्डी स्थित जानकीरायजी मन्दिर एवं श्रीनाथ मार्ग स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में भगवान महेश का दूध एवं जल से महाशिवाभिषेक किया गया जिसमें सैकड़ों समाजजनों ने भाग लिया। तत्पश्चात सुबह 9 बजे महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में महेश सेवा संस्था की ओर से कृष्णकुमार काबरा की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें सदस्यों ने जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए आशीष कोठारी, नरेन्द्रर लावटी, अरविंद चेचाणी, कृष्णकान्त अजमेरा, राजेन्द्र मूंदड़ा, लोकेश तोषनीवाल, भरत बाहेती, राकेश काबरा,कल्पेश लढ्ढा, अतुल माहेश्वरी, गजेन्द्र मूदंड़ा, मयंक गट्टानी, विशाल अजमेरा, राकेश तोषनीवाल, अंकुर चेचाणी, विनोद चेचाणी, राकेश गदिया व प्रकाश चेचाणी का विशेष सहयोग रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *