महिला का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला

BY — June 7, 2014

अभी तक महिला का पता नहीं, पति ने करवाया मामला दर्ज

Police_capउदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महाराष्ट्र व गुजरात के पांच युवकों के खिलाफ उसकी पत्नी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। प्रकरण महिला के पति ने करवाया है, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी का पता नहीं चल पा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बलेवड़ी फलां सडिय़ा तलाई निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि वह श्रीधर कॉटन इण्डस्ट्रीज धीनिंग हड़वत सुरेन्द्र नगर गुजरात में मजदूरी करता था। उसके साथ आरोपी प्रमोद पुत्र भारत डोपसे निवासी सेहल मगरूल जिला वासीम महाराष्ट्र और चरण, संतोष, नंदू, भीखा भाई भी इसी फैक्ट्री में काम करते थे। साथ में काम करने के कारण आरोपियों से उसका अच्छा परिचय था और उसके घर भी कई बार आ चुके है। अप्रैल में वह अपने गांव आया था और 15 अप्रैल की दोपहर को वह बिल जमा करवाने के लिए गया था। पीछे से आरोपी प्रमोद डोपसे आया और उसकी परिजनों को बहला-फुसलाकर उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर गुजरात की ओर चला गया। वह पुन: घर पर आया और पत्नी को गायब देखकर उसने परिजनों को पूछा तो परिजनों ने उसकी पत्नी को प्रमोद द्वारा ले जाना बताया। जिस पर उसने प्रमोद को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। इसके कुछ दिनों बाद उसकी पत्नी का फोन आया कि आरोपियों ने उसे हिम्मतनगर में एक मकान में बंधक कनाकर रखा हुआ है और उसके साथ सभी आरोपी दुष्कर्म कर रहे है और प्रमोद से शादी करने के लिए दबाव बना रहे है। जिस पर वह  गुजरात गया और अपनी पत्नी को तलाशा। काफी तलाशने के बाद भी उसकी पत्नी का पता नहीं चला। बाद में आरोपी भीखा भाई ने उसकी पत्नी के महाराष्ट्र में होने की जानकारी दी। इसके साथ ही यह बताया कि उसके महाराष्ट्र जाने पर उसे जान से मार देंगे। इसके बाद उसके पास फोन आया और पत्नी को ले जाने के एवज में पैसों की मांग की। दर्ज प्रकरण में बताया कि उसकी पत्नी वर्तमान में सुरेन्द्र नगर में है और आरोपी उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *