मिराज ऑल स्टार ने 44 रन से जीता मैच

BY — June 9, 2014

समर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2014

090605उदयपुर। राबचा स्थित मिराज स्टेडियम में राज्य स्तरीय समर ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार रात को हुए मैच में मिराज ऑल स्टार ने श्रीजी इंडियन को 44 रनों से हराया। रात आठ बजे से शुरू हुए मुकाबले में मिराज ऑल स्टार टीम के कप्तान तुषार पालीवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

090606मिराज ऑल स्टार ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलने उतरी श्रीजी इंडियन टीम 20 ओवर खेलकर भी 121 रन ही बना सकी। श्रीजी इंडियन 44 रनों से मैच हार गई। मैन ऑफ दी मैच और डे पुरस्कार के प्रायोजक गौरव ओसवाल थे। मैच के दौरान मिराज ग्रुप के सीएमडी मदन पालीवाल व प्रबंध निदेषक प्रकाश पुरोहित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आज इनके बीच होंगे मुकाबले : मंगलवार को पहला मैच सुबह साढ़े छह बजे बीएन क्रिकेट एकेडमी व एसएमबी क्रिकेट एकेडमी अहमदाबाद, दूसरा शाम पांच बजे मैच कूह स्पोर्ट्स व रेडनाइट्स कुंभलगढ़ तथा तीसरा मैच रात आठ बजे मिराज ऑल स्टार व लिमिटेड एडिशन के बीच होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *