गैंगवार में दिन दहाडे़ युवक की गोली मार हत्‍या

BY — June 9, 2014

एक की मौत, दूसरा घायल, नरेश हरिजन व प्रवीण पालीवाल गुट

090610उदयपुर। शहर में एक बार फिर गैंगवार के चलते एक आदमी की हत्या कर दी गई वहीं एक अन्य घायल हो गया। गैंगवार नरेश हरिजन और प्रवीण पालीवाल के बीच हुई। उल्लेखनीय है कि होली के दिन शाम को प्रवीण पालीवाल की नरेश के आदमियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

090613090611जानकारों के अनुसार नरेश हरिजन गैंग के दो युवक मदार निवासी अजय पूर्बिया और उदयपुर निवासी विनोद जैन सुबह गोवर्धन विलास स्थित टेक्नोय मोटर्स पर अपनी कार सर्विसिंग के लिए देने गए थे। वहां से बाइक पर लौटते समय दो नकाबपोश बाइक सवार पीछे से आए और पास से गोली मारी। अजय को सीने में गोली लगी वहीं विनोद जैन नीचे गिर गया। उसके पैर की हड्डी टूट गई। फायरिंग के बाद नकाबपोश वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी चिकित्सालय में पहुंचाया जहां अजय की कुछ देर बाद उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इससे पहले प्रारंभिक पूछताछ में अजय ने बताया कि फायरिंग करने वाले का नाम प्रवीण वसीटा है। वसीटा प्रवीण पालीवाल गुट का बताया जा रहा है।
090609090608बदले की नीयत से हमला : उल्लेखनीय है कि होली के दिन शाम को बच्चों  के साथ शास्त्री  सर्किल पर खरीदारी करते समय प्रवीण पालीवाल को नरेश हरिजन गुट के युवकों ने गोली मार दी थी। इसके बाद से प्रवीण पालीवाल का गुट बदले की फिराक में था। उधर प्रवीण पालीवाल की हत्या से पूर्व पालीवाल गुट के युवकों ने नरेश हरिजन पर गोगुंदा के समीप पेट्रोल पम्प पर हमला किया था जिसमें वह बच गया। नरेश व उसके साथी प्रवीण पालीवाल की हत्याे के आरोप में अभी जेल में हैं। चिकित्सालय में एएसपी हनुमान प्रसाद, डिप्टी  गोवर्धनलाल, डिप्टी गिर्वा दिव्या मित्तल सहित कई अन्य अधिकारी भी पहुंचे। एएसपी ने बताया कि फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *