कर्मचारियों की पे ग्रेड घटाने के प्रस्ताव पर रोष

BY — June 11, 2014

UN Logo-newउदयपुर। राज्य के वित्त विभाग द्वारा कर्मचारियों के वेतन कम करने के प्रस्ताव का राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने कड़ा विरोध जताते हुए मुख्य मंत्री को पत्र लिखा है। साथ ही कर्मचारी विरोधी ऐसी सिफारिशों को नहीं मानने का आग्रह किया है।

संघ के पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुन्दर जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरूषोत्तम दवे, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर परसाई, जिला मंत्री चन्द्रप्रकाश मेहता, एवं नगर मंत्री लालचंद कुम्हार ने जारी एक बयान में कहा कि कर्मचारियों की ग्रेड पे घटाने की जानकारी से कर्मचारियों में भारी असंतोष है तथा कर्मचारी आक्रोशित हैं। ऐसे आदेश होते हैं तो नई सरकार कर्मचारियों की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *