हुस्न, हेरोइन और हथियार की शूटिंग

BY — June 12, 2014

120602उदयपुर। नवधा मूवीज के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म “हुस्न, हेरोइन और हथियार” की चार दिवसीय शूटिंग देवगढ़ महल में हुई, जिसमें बॉलीवुड कलाकार अरुण बख्शी, निकिता तिवारी, एग्नेस सोनकर, पूनम शाह और अन्य कलाकारों पर आइटम सांग “मिस काल कर ले” और “मेरी नथनी की कीमत” फिल्माए गए।

कोरियोग्राफी बालीवुड के प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक कमलनाथ ने की है। फिल्म के निर्माता जे. के खाटवा और सह निर्माता मनोहर राठोर हैं। फिल्म के निर्देशक अनुपम परदेशी और एसोसिएट निर्देशक प्रवेश परदेशी है। फिल्म के गीतकार और संगीतकार इकराम राजस्थानी हैं। संगीत प्रबंधन सुप्रसिद्ध संगीतकार रघुनाथ सेठ के परिवार के विवेक प्रकाश ने किया। फिल्म में मैन विलेन लीड रोल में अरूण बख्शी महिला कल्याण मंत्री का रोल अदा कर रहे हैं। हेरोइन तस्करी और मंत्री जैसे पद पर रह कर महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे विषय पर बन रही यह फिल्म होरर, सस्पेंस और पोलिटिकल थ्रिलर से भरपूर होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *