Header Banner

बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज

BY — June 13, 2014

Police_capउदयपुर। उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बिल्डर सिल्वर कॉइन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लिमिटेड के निदेशक मुकेश राव के खिलाफ फ्लैट देने के नाम पर हजारों रुपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार आदर्शनगर ई ब्लॉक गणेशनगर निवासी भैरूलाल चौधरी ने राव के खिलाफ दर्ज मामले में बताया कि आरोपी में भटेवर में बन रहे कथित गोविंदम विहार में फ्लैट देने का सौदा कर 85 हजार रुपए अग्रिम ले लिए। बाद में पता चला कि भटेवर में ऐसी कोई योजना ही नहीं है। उसने आरोपी से संपर्क किया तो उसने अन्यत्र फ्लैट देने का झांसा दिया। यहां पता किया तो यहां भी आरोपी के नाम पर कोई जमीन नहीं होना पाया। आरोपी कंपनी बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply