Header Banner

निगम ने जमीन की एवज में वन विभाग को भेजे 17 लाख रुपए

BY — June 14, 2014

140605उदयपुर। एनएलसीपी पिछोला योजनान्तर्गत धोबीघाट एवं सुलभ शौचालय निर्माण हेतु वन भूमि का प्रत्यावर्तन हेतु वन विभाग द्वारा मांगी गई राशि 17.10 लाख रुपए नगर निगम द्वारा भेजी गई।

महापौर रजनी डांगी ने बताया कि पिछोला पर धोबीधाट एवं सुलभ शौचालय निर्माण कार्य लम्बे समय से प्रस्तावित था तथा इस योजनान्तर्गत स्वीकृत भी था जिसे नगर निगम द्वारा वन विभाग से भूमि नहीं मिल पाने के कारण इस कार्य को नहीं कराया जा सका। अब राशि जमा हो जाने से शीघ्र इस कार्य को प्रारम्भ किया जा सकेंगा। यह कार्य झीलों को प्रदूषण से मुक्त रखने में सहायक होंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply