Header Banner

वेश्यावृति में तीन युवतियां और एक महिला गिरफ्तार

BY — June 16, 2014

एक युवक भी गिरफ्तार

150610उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में वेश्यावृति करवा रही एक महिला दलाल के साथ अन्य राज्यों से आई तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मकान से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है जो एक युवती के साथ संदिग्धावस्था में था।

डिप्टी गोवर्धनलाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से थाना क्षेत्र के सेक्टर 5 में रेखा छाबड़ा के रिहायशी मकान में अवैध रूप से वैश्यावृति की जानकारी मिल रही थी और क्षेत्र के लोग खुले आम वेश्यावृति के कारण काफी परेशान थे। रविवार को डिप्टी गोवर्धनलाल ने कांस्टेबल सलीम को बोगस बनाकर रेखा छाबड़ा के मकान में भेजा गया, जहां कांस्टेबल की ओर से इशारा मिलते ही पुलिस ने इस मकान पर दबिश दी। पुलिस ने मकान में वेश्याओं को बुलाकर दलाली करने वाली रेखा पत्नी ललित छाबड़ा निवासी सेक्टर 5 के साथ-साथ एक कमरे में संदिग्धावस्था में मिले सुनील पुत्र मोहन सिंधी निवासी बप्पारावल नगर सेक्टर 6 और नेहादास पत्नीम मितनदास निवासी भायंदर रेल्वे स्टेशन के पास बच्ची बस्ती निवासी मुम्बई को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मकान में अन्य कमरों में वेश्यावृति के लिए बुलाई गई रविना पुत्री विनोद कुमार छाबड़ा पत्नी मोहन छाबड़ा निवासी बरडिय़ा मनासा मध्यप्रदेश और पूजा पुत्री प्रहलाद सोलंकी निवासी ब्रह्मपुरा मनासा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया।
लोगों ने व्यक्त की खुशी : इधर जैसे ही पुलिस ने इस मकान पर दबिश दी तो मकान के बाहर आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए। जब पुलिस ने इन वैश्याओं को पकडक़र ले जा रहे थे तो बाहर मौजूद लोगों ने खुशी व्यक्त की है। लोगों का कहना था कि वे इस महिला की ओर से चलाए जा रहे वेश्यावृति के अड्डे के कारण काफी परेशान हो गए थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply