Header Banner

फर्जी दस्तावेज से इकरार कर 11 लाख हड़पे

BY — June 19, 2014

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने युवक के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों से जमीन का विक्रय इकरार कर 11 लाख रुपए हड़प लेने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार गणेशनगर पायड़ा निवासी अनवर पुत्र अब्दुल खां ने सवीना सेक्टेर 9 निवासी लोकेश पुत्र रमेश पालीवाल के खिलाफ दर्ज मामले में बताया कि आरोपी ने अपनी जमीन बेचने के लिए उससे सम्पर्क किया। उसे जमीन दिखाकर इकरारनामा उसके पक्ष में कर दिया और 11 लाख रुपए ले लिए। रजिस्ट्री  की बात आई तो आरोपी ने रजिस्ट्री  करवाने से इनकार कर दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply