Header Banner

राज्यपाल 21 से दो दिनी उदयपुर यात्रा पर

BY — June 20, 2014

200601उदयपुर। राज्यपाल मारग्रेट अल्वा उदयपुर के दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को सायं 5.05 बजे डबोक हवाई अड्डे पहुंचेगी तथा सीधे सर्किट हाउस जाएंगी। राज्यपाल रात्रि विश्राम के पश्चात सायं 7 बजे जगमन्दिर आइलैण्ड पैलेस में कार्यक्रम में भाग लेंगी।

इसके पश्चात वे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 22 जून रविवार को प्रात: 10 बजे मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय में आयोजित गुणीजन सम्मेलन में भाग लेंगी। इसके पश्चात वे 11.30 बजे स्टेट प्लेन से जयपुर प्रस्थान कर जाएंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply