एरोबिक्‍स : संगीत के साथ व्‍यायाम का आनंद

BY — June 22, 2014

महिलाओं ने एरोबिक्स के जरिये सीखी फिट रहने की कला

220605उदयपुर। हेल्थलाईन फिटनेस स्टूडियो व स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक के तत्वावधान में महिलाओं में फिटनेस व योगा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पहली बार उदयपुर में सीसारमा रोड़ स्थित अराल्याज़ रिसोर्ट में एरोबिक्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अहमदाबाद की प्रख्यात फिटनेस एक्सपर्ट नेहा शाह ने महिलाओं को स्टेप,डांस एवं फ्लोर एराबिक्स के जरिये फिट रहे के गुर सिखाए।

220603नेहा शाह ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी होती है इसलिए उनका स्वस्थ रहना आवश्यक है। उन्होनें घुटने के दर्द सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त महिलाओं को एरोबिक्स एवं मेडिकल योगा के जरीये अपने आप को स्वस्थ एंव फिट की सलाह दी। सेमीनार में 200 महिलाओं ने नेहा शाह के साथ फन, फूड एवं फिटनेस का आनन्द लिया।

220604इस अवसर पर हेल्थलाइन फिटनेस सेन्टर के निदेशक एंव फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. व्योम बोलिया ने बताया कि महिलाएं एरोबिक्स एवं योगा के जरीये अपने शरीर को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकती है। सहेलीनगर में संचालित हेल्थलाइन फिटनेस स्टूडियो के संचालक व एरोबिक्स ट्रेनर ऋषभ जैन द्वारा महिलाओं को स्वस्थ रहने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *