Header Banner

बहुद्देशीय हॉल व पार्किंग स्थल का लोकार्पण

BY — June 22, 2014

220608उदयपुर। नगर निगम की बहुप्रतीक्षित आसीन्द की हवेली स्थित बहुद्देशीय हॉल एवं पार्किंग स्थल का लोकार्पण रविवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने शिरकत की। अध्यक्षता पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत ने की।

220607महापौर रजनी डांगी ने बताया कि क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों सहित आसपास के निवासियों के लिए भी अब पार्किंग की समस्याभ नहीं रहेगी। यहां आए दिन जाम की स्थिति बन जाती थी जिससे अब सभी को राहत मिलेगी। काफी लम्बे अरसे से इसका काम चल रहा था। अंततोगत्वा अब यह पूरा हुआ जिसका लोकार्पण आज किया गया।

220606

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply