Header Banner

पति की मृत्यु के बाद से विवाहिता लापता

BY — June 25, 2014

250601उदयपुर। पति की मृत्यु् से बदहवास विवाहिता अपनी डेढ़ वर्षीया पुत्री के साथ लापता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अम्बा माता थाने में उसके श्ववसुर ने दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार गत 31 मई को रुपेन्‍द्र कुमावत की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी  वंदना कुमावत (40) अपनी डेढ़ वर्षीया पुत्री चित्रा को लेकर बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। फिर 7 जून को वह वापस आई और परिवार वालों में किसी से बात किए बगैर वापस चली गई जिसके बाद से वापस नहीं आई। वंदना के श्वसुर कन्हैयालाल कुमावत ने अम्बाामाता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अगर किसी को सूचना मिले तो वो अम्बामाता थाने में जानकारी दे सकते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply