Header Banner

जनसुनवाई में यूआईटी के आए सर्वाधिक प्रकरण

BY — June 27, 2014

कुल 70 प्रकरण आए

270609उदयपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में हुई जिला कलक्टर की जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार के 70 प्रकरण दर्ज किये गये। इनमें से सर्वाधिक 15 प्रकरण नगर विकास प्रन्यास से संबंधित हैं।

270611जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में एक-एक कर समस्यायें सुनी एवं उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। सुनवाई में नगर विकास प्रन्यास से संबंधित विभिन्न 15 प्रकरण दर्ज किए गये। साफ सफाई, नाली निर्माण आदि के 13 प्रकरण दर्ज हुए। नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सुनवाई में पुलिस अधीक्षक से संबंधित 6 प्रकरण, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) के 4, जिला रसद अधिकारी एवं जिला कोषाधिकारी के 3-3, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, विभिन्न पेंशन, आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उपखण्ड अधिकारी गिर्वा एवं सतर्कता के 2-2 प्रकरण दर्ज किये गये।

270610विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउण्टर्स भी लगाए गये। सुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) मनवीर सिंह अत्री, मो.यासीन पठान, जिला रसद अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, पेंशन विभाग, पुलिस विभाग, जिला परिषद सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply