Header Banner

कलक्टर पेंडणेकर को भेंट किया जन्म तिथि वाला नोट

BY — June 28, 2014

280605उदयपुर। शहर के करेंसी नोटों के संग्रहकर्ता वर्ल्डस रिकॉर्ड होल्डर विनय भाणावत ने उदयपुर के जिला कलेक्टर आशुतोष ए. टी. पेडणेकर को उनके 37वें जन्म दिन की बधाई दी एवं उनकी जन्म तिथि की संख्या वाला नोट भेंट किया।

जन्म दिनांक वाला नोट देखकर पेडणेकर ने आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि यह एक विचित्र उपहार है। पेडणेकर का जन्म दिनांक 28.6.77 है तथा नोट का नम्बर भी 280677 है। पेंडणेकर ने भाणावत से शहर में करेंसी नोटों की प्रदर्शनी लगाने की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे शहर के लोगों को भारतीय करेंसी नोटों के इतिहास की जानकारी मिलेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply