Header Banner

कालबेलिया समाज के लोगों की दो कारों में लगाई आग

BY — June 30, 2014

वल्लभनगर थाना क्षेत्र का मामला

300611उदयपुर। गत दिनों डांगी समाज द्वारा कालबेलिया बस्ती  में किया गया उपद्रव धीरे धीरे जिले में जोर पकड़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को वल्लभनगर थाना क्षेत्र में डांगी समाज के लोगों ने कालबेलिया समाज के लोगों की जा रही दो कारों को रोककर उनमें आग लगा दी।

जानकार सूत्रों के अनुसार लकड़वास गांव में हुई घटना के बाद सोमवार को वल्ल भनगर थाना क्षेत्र में डांगी समाज की बैठक हो रही थी। उधर से कालबेलिया समाज के लोग दो कारों में कहीं जा रहे थे। पता लगते ही डांगी समाज के लोगों ने दोनों कारों को रोका और उनमें आग लगा दी। मामले में करणपुर निवासी चन्ना कालबेलिया ने सौ से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध वल्लभनगर थाने में मामला दर्ज कराया।
300610उधर इस घटना को लेकर जहां कलक्ट्रे ट पर डांगी समाज के लोगों ने धरना दिया वहीं कालबेलिया समाज के लोग भी पहुंचे और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply