Header Banner

‘आखिरी पेशी’ का मंचन 6 को

BY — July 4, 2014

040702उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से मासिक नाट्य संध्या ‘‘रंगाशाला’’ में 6 जुलाई को नाटक ‘आखिरी पेशी’ का मंचन किया जाएगा।

केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने बताया कि नाट्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा रंगकर्मियों को कला प्रदर्शन के लिये मंच प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र द्वारा प्रत्येक महीने के पहले रविवार को नाट्य संध्या का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि ‘रंगशाला’ के अंतर्गत 6 जुलाई को जयपुर के रंगकर्मी जयरूप जीवन द्वारा निर्देशित नाटक ‘आखिरी पेशी’ का मंचन किया जाएगा। दशोरा ने बताया कि इस नाट्य प्रस्तुति में दर्शकों के लिये प्रवेश निशुल्क होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply