Header Banner

ऑटो में महिला के गले से चेन पार

BY — July 8, 2014

080709उदयपुर। शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र में ऑटो सवार एक महिला के गले से पास ही बैठी अन्य  महिलाओं ने चेन पार कर ली। पुलिस ने कुछ महिलाओं व एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार कुमावतपुरा निवासी टीना वर्मा सूरजपोल से ऑटो में हाथीपोल जा रही थी। देहलीगेट से उसके पास कुछ अन्यव महिलाएं बैठीं। अश्विनी बाजार में उसे गले में किसी का हाथ महसूस हुआ और अचानक उसके गले से चेन गायब हो गई। उसने शोर मचाया तो एक युवक ऑटो से उतर कर रवाना हो गया। ऑटो चालक ऑटो को सीधे हाथीपोल थाने ले गया। धानमंडी क्षेत्र का मामला होने पर उसे धानमंडी भेजा गया। सोमवार शाम पुलिस ने पूछताछ की। फिर ऑटो सवार महिलाओं एवं युवक को वापस पुलिस ने थाने पर बुलाया और पूछताछ शुरू की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply