Header Banner

आधे दिन काम के बाद बढ़ाया बहिष्कार

BY — July 9, 2014

आरएए कोर्ट समाप्ति के विरोध में 11 तक करेंगे बहिष्कार

090702उदयपुर। राज्य सरकार द्वारा आरएए कोर्ट समाप्त करने के विरोध में न्यायिक कार्यों का बहिष्का र 11 जुलाई तक बढ़ा दिया है। पहले यह 8 जुलाई तक था। 9 जुलाई को आधे दिन काम हुआ और उसके बाद फिर से न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का निर्णय किया गया।

बार अध्यऔक्ष भरत कुमार जोशी ने बताया कि समस्त राजस्व मामले, तहसीलदार, एसडीओ एवं एडीएम के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराने हेतु संभाग की समस्त बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार 11 जुलाई तक करने का निर्णय किया है। बार महासचिव गगन सनाढ्य ने बताया कि आगे संभागीय स्तर पर जो निर्णय किए जाएंगे, उसकी पालना बार एसोसिएशन द्वारा की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply